तलवाड़ा तालाब पर हुई बर्डवॉचिंग
‘ एक्सप्लोरिंग बर्ड्स इन बांसवाड़ा ’ स्थानीय व प्रवासी परिंदों की जलक्रीड़ा ने मनमोहा बांसवाड़ा , 9 दिसंबर/ जिले की समृद्ध नैसर्गिक संपदा में पाए जाने वाले स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से बांसवाड़ा को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दृष्टि से जिला पर्यटन उन्नयन समिति व वागड़ नेचर क्लब के ‘ एक्सप्लोरिंग बर्ड ्स इन बांसवाड़ा ’ कार्यक्रम के तहत रविवार को तलवाड़ा के पातेला तालाब पर बर्ड वॉचिंग की गई और पक्षियों से संबंधित जानकारियां संकलित की। तलवाड़ा तालाब पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य व नगर स्कूल के प्राचार्य सुशील जैन, जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, पक्षीप्रेमी भंवरलाल गर्ग, वैभव शर्मा वैभव शर्मा व जय शर्मा के दल ने आज दिनभर बर्ड वॉचिंग के साथ पक्षियों के बारे में जानकारियां संकलित की। यहां पर दस हजार से अधिक की संख्या में पक्षियों की जलक्रीड़ाएं देखकर दल सदस्य अभिभूत नज़र आए। इसके साथ ही इन स्थानों पर पाई जाने वाली प्रजातियों की फोटोग्राफी भी की...