Posts

Showing posts from December, 2018

तलवाड़ा तालाब पर हुई बर्डवॉचिंग

Image
‘ एक्सप्लोरिंग   बर्ड्स  इन   बांसवाड़ा ’  स्थानीय व प्रवासी परिंदों की जलक्रीड़ा ने मनमोहा बांसवाड़ा , 9 दिसंबर/ जिले की समृद्ध नैसर्गिक संपदा में पाए जाने वाले स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से  बांसवाड़ा  को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दृष्टि से जिला पर्यटन उन्नयन समिति व वागड़ नेचर क्लब के ‘ एक्सप्लोरिंग   बर्ड ्स  इन   बांसवाड़ा ’ कार्यक्रम के तहत रविवार को तलवाड़ा के पातेला तालाब पर  बर्ड वॉचिंग की गई और पक्षियों से संबंधित जानकारियां संकलित की।  तलवाड़ा तालाब पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य व नगर स्कूल के प्राचार्य सुशील जैन,  जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, पक्षीप्रेमी भंवरलाल गर्ग, वैभव शर्मा वैभव शर्मा व जय शर्मा के दल ने आज दिनभर  बर्ड वॉचिंग के साथ पक्षियों के बारे में जानकारियां संकलित की। यहां पर दस हजार से अधिक की संख्या में पक्षियों की जलक्रीड़ाएं देखकर दल सदस्य अभिभूत नज़र आए। इसके साथ ही  इन  स्थानों पर पाई जाने वाली प्रजातियों की फोटोग्राफी भी की...

‘एक्सप्लोरिंग बर्ड्स इन बांसवाड़ा’ का तीसरा सप्ताह

Image
सुंदनी और आसन तालाब पर  बर्ड वॉचिंग कर संकलित की जानकारियां  बांसवाड़ा, 2 दिसंबर/ जिले की समृद्ध नैसर्गिक संपदा में पाए जाने वाले स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से बांसवाड़ा को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दृष्टि से जिला पर्यटन उन्नयन समिति व वागड़ नेचर क्लब के ‘ एक्सप्लोरिंग   बर्ड ्स  इन  बांसवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत रविवार को उदयपुर रोड़ स्थित सुंदनी और आसन तालाब पर  बर्ड वॉचिंग की गई।  आसन व संुदनी तालाब पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य व नगर स्कूल के प्राचार्य सुशील जैन, वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर भरत कंसारा, जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, पक्षीप्रेमी भंवरलाल गर्ग, फोटोग्राफर जुगल बेहरानी, रोहित वाधवानी व जय शर्मा के दल ने आज दिनभर  बर्ड वॉचिंग के साथ पक्षियों के बारे में जानकारियां संकलित की। इसके साथ ही  इन  स्थानों पर पाई जाने वाली प्रजातियों की फोटोग्राफी भी की गई।  स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जलक्रीड़ाएं देखी:  बर्ड वॉचिंग दौरान दल सदस्यों ने बड़ी संख्या में प्रवासी व स्थानीय पक...

‘एक्सप्लोरिंग बर्ड़स इन बांसवाड़ा’ कार्यक्रम जारी

Image
  कूपड़ा तालाब पर हुई   बर्ड वॉचिंग, यूरोपीयन देशों से आने वाले प्रवासी पक्षी दिखें  बांसवाड़ा, 25 नवम्बर/ जिले की समृद्ध नैसर्गिक संपदा में पाए जाने वाले स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से बांसवाड़ा को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दृष्टि से जिला पर्यटन उन्नयन समिति व वागड़ नेचर क्लब के ‘ एक्सप्लोरिंग   बर्ड ्स  इन  बांसवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत रविवार को कूपड़ा तालाब पर  बर्ड वॉचिंग की गई।  शहर के समीपस्थ  बर्ड वॉचिंग साईट कूपड़ा तालाब पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य व नगर स्कूल के प्राचाय्र सुशील जैन, वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर भरत कंसारा, जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, पक्षीप्रेमी भंवरलाल गर्ग व जय शर्मा के दल ने  बर्ड वॉचिंग के साथ पक्षियों के बारे में जानकारियां संकलित की। इसके साथ ही  इन  स्थानों पर पाई जाने वाली प्रजातियों की फोटोग्राफी भी की गई।  बर्ड वॉचिंग दौरान मध्य यूरोपीयन देशों से आने वाला सफेद आंख वाला सुंदर पक्षी फेरिजुनस पोचार्ड बड़ी संख्या में दिखाई दिया वहीं मानसून के आगमन...

वागड़ नेचर क्लब का ‘एक्सप्लोरिंग बर्ड्स इन बांसवाड़ा’ कार्यक्रम शुरू

Image
सर्दियों की दस्तक के बाद भी जलाशयों पर इक्का-दुक्का प्रवासी पक्षी   बांसवाड़ा , 18 नवम्बर/ जिले की समृद्ध नैसर्गिक संपदा में पाए जाने वाले स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और इसके माध्यम से  बांसवाड़ा  को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दृष्टि से वागड़ नेचर क्लब का ‘ एक्सप्लोरिंग   बर्ड ्स  इन   बांसवाड़ा ’ कार्यक्रम रविवार से प्रारंभ हुआ।  कार्यक्रम के तहत रविवार और अन्य अवकाशों के दिनों मंे क्लब से जुड़े स्थानीय  बर्ड वॉचर्स द्वारा अलग-अलग जलाशयों पर पहुंच कर पक्षियों की प्रजातियों के बारे में जानकारी संकलित की जाएगी और पक्षियों के संरक्षण-संवर्धन के लिए जनसामान्य तक इसको पहुंचाया जाएगा।  रविवार को इस श्रृंखला में जिला मुख्यालय के बाई तालाब व कागदी पिक-अप पर पर्यावरणप्रेमी व पर्यटन उन्नयन समिति के संरक्षक जगमालसिंह ने, सुरवानिया डेम पर जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा तथा कूपड़ा तालाब पर पक्षीप्रेमी भंवरलाल गर्ग ने  बर्ड वॉचिंग के साथ पक्षियों के बारे में जानकारियां संकलित की। इसके साथ ही  इन...

बांसवाड़ा के सुरवानिया डेम पर बड़ी संख्या में दिखी दुर्लभ लाल मुनिया

Image
‘लाल रंग’ की नन्हीं परी को रास आ रही वागड़ की आबोहवा बांसवाड़ा , 18 नवम्बर--जिले के समृद्ध आबोहवा पक्षियों को रास आ रही है और इसी कारण से इसमें दुर्लभ पक्षियांे की संख्या में भी अभिवृद्धि हो रही है। इसी का ताजा उदाहरण है पक्षियों मंे बेहद सुंदर दिखाई देने वाली लाल रंग की आकर्षक चिडि़या‘ लाल मुनिया’। पिछले दिनों ठिकरियां में मात्र एक संख्या में दिखाई दी लाल मुनिया इस बार सुरवानिया डेम पर दो दर्जन से अधिक की तादाद में दिखाई दी है। जनसंपर्क उपनिदेशक व पक्षी विशेषज्ञ कमलेश शर्मा ने रविवार को  बर्ड वॉचिंग दौरान लाल मुनिया को देखा और इसके फोटो क्लिक किए। खजूर के पेड़ों पर छिपती, घास के बीजों को खाती और फुदकती मेल रेड मुनिया के साथ ही फिमेल रेड मुनिया, जिसका रंग मात्र पिछे से लाल होता है, के भी फोटो क्लिक किए गए।   उल्लेखनीय है कि रेड मुनिया दुर्लभ प्रजाति की व शर्मिली मुनिया है। यह गोरैया के आकार की सुर्ख लाल रंग व चमकीली तिकोनी छोटी चोंच वाला सुंदर आकर्षक पक्षी है तथा यह कुछ विशिष्ट प्रकार की घास के बीजों को खाती है। राजपूताना सोसायटी ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के संस्थापक और दे...